खबर का असर..कलेक्टर के आदेश पर महिलाओं को उसी जगह मिला पट्टा मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल

 खबर का असर..कलेक्टर के आदेश पर महिलाओं को उसी जगह मिला पट्टा
मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल
आवास के लिए जूझती महिलाओं को नपाध्यक्ष द्वारा बुलडोजर चला देने की धमकी की खबर को हकीकत न्यूज डॉट कॉम द्वारा पूरी गंभीरता के साथ लोगों के सामने लाया गया था। पुरे मामले को उतनी ही गंभीरता से लेते हुए जिले के संवेदनशील कलेक्टर शशांक मिश्र द्वारा महिलाओं को तत्काल उसी जगह पट्टा देने के निर्देश sdm राजेश शाह को दिए गए हैं। sdm शाह ने बताया की कलेक्टर महोदय के निर्देश मिले हैं जिससे महिलाओं को एक दो दिन में उसी स्थल पर पट्टे दिए जा रहे हैं। महिलाओं को उक्त जगह आवास देने पर नगर पालिका ने जहां आपत्ति दर्ज की गई थी वहीँ महिलाओं की नगर पालिका में पट्टे के लिए गुहार लगाने पर नपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा द्वारा महिलाओं को नगर पालिका से खदेड़ते हुए आवास पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी गई थी जिस पर महिलाओं द्वारा पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के साथ sdm राजेश शाह को शिकायती ज्ञापन सौंपा गया था। पुरे मामले को हकीकत न्यूज डॉट कॉम सहित पत्रिका नवदुनिया तथा प्रदेश टुडे अखबारो के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित कर महिलाओं को आवास दिलाने की मांग का समर्थन किया गया था।
राजनैतिक छवि खराब करने का लगाया था आरोप-
पुरे मामले में खबर प्रकाशन के बाद नपाध्यक्ष शर्मा द्वारा महिलाओं को धमकी वाले अपने बयान से पलटते हुए कहा गया था की वे उक्त महिलाओं से कभी मिले ही नही साथ ही उन्होंने उनकी राजनैतिक छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था लेकिन दूसरे ही दिन महिलाओं ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा की नपाध्यक्ष द्वारा नपा परिसर में ही खुली धमकी दी गई थी यदि अन्यथा नपाध्यक्ष गंगा और ताप्ती का जल हाथों में लेकर कह दे कि उन्होंने धमकी नही दी। जिसमे बाद नपाध्यक्ष का कोई बयान नही आया।
बैतूल के पत्रकार ने लगाए थे झूटी खबर चलाने के मिडिया पर आरोप-
इस मामले में बैतूल के एक कथित पत्रकार ने बिना जानकारी के ही मुलताई की मिडिया पर झुठी खबर चलाने का आरोप लगा दिया था..अब उसने ये किस के कहने पर किया था ये शोध का विषय है। लेकिन सत्य मेव जयते आखिर महिलाओं की पीड़ा व्यक्त करती खबरों का व्यापक असर हुआ और आवास हीन महिलाओं को उनके आवास मिल गए ये मिडिया की निष्पक्ष पत्रकारिता की जीत हुई वहीँ विरोधियों सहित कुछ चापलूस पत्रकार चारो खाने चित्त होकर अब खिसियानी हंसी हंसते नजर आ रहे हैं।

Source : Agency

4 + 2 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]